Computer System ( कंप्यूटर प्रणाली)


कंप्यूटर प्रणाली (Computer System) क्या है?

Ans : कंप्यूटर प्रणाली हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर घटकों से बनी होती है। कंप्यूटर बिना हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के नहीं चल सकते हैं।

हार्डवेयर (Hardware) क्या है?

Ans :- हार्डवेयर कंप्यूटर के वे घटक है जिसे छू सकते हैं और महसूस कर सकते हैं। माॅनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू (CPU) इत्यादि कंप्यूटर हार्डवेयर के उदाहरण है।

सॉफ्टवेयर (Software) क्या है?

Ans : सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों और संबंधित डाटा का एक समूह है जिसका उपयोग हार्डवेयर को निर्देश देने के लिए किया जाता है। एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावरप्वाइंट इत्यादि प्रमुख सॉफ्टवेयर के  उदाहरण है।

कंप्यूटर भाषा (Computer Language) से आप क्या समझते हैं?

Ans : कंप्यूटर भाषा को कोड या सिंटेक्स के रूप में परिभाषित किया गया है जिसका उपयोग प्रोग्राम या किसी विशिष्ट एप्लीकेशन को लिखने के लिए किया जाता है।

मशीनी भाषा, असेंबली भाषा, फोरट्रॉन, पाइथन इत्यादि कंप्यूटर भाषा के उदाहरण हैं।

कंप्यूटर भाषा कितने प्रकार के होते हैं?

Ans : कंप्यूटर भाषा को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है : 

  1. निम्न स्तरीय भाषा (Low level Language)
  2. उच्च स्तरीय भाषा (High level Language) नमस्ते

निम्न स्तरीय भाषा से आप क्या समझते हैं?

Ans : निम्न स्तरीय भाषा एक कंप्यूटर भाषा है जिस वास्तुकला को संचालित करने और संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

निम्न स्तरीय भाषा में लिखे गए प्रोग्राम को  कंप्यूटर आसानी से समझ सकता है।

 

 

उच्च स्तरीय भाषा से आप क्या समझते हैं